साइंस कॉलेज दुर्ग के कंप्यूटर डिपार्टमेंट में विकसित भारत@2047 पर चर्चा का आयोजन

 
साइंस कॉलेज दुर्ग के कंप्यूटर डिपार्टमेंट में  विकसित भारत@2047  पर चर्चा का आयोजन 


साइंस कॉलेज दुर्ग में कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों को विकसित भारत के विषय में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम ए सिद्दीकी के मार्गदर्शन में सभी विभागों के विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के बारे मे बताया जा रहा है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर विभाग में विकसित भारत पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनत कुमार साहू ,प्रो दिलीप कुमार साहू, प्रो लतिका ताम्रकार इस अवसर पर उपस्थित थे।
 एनएसएस अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने इस अवसर पर विकसित भारत@2047 के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो दिलीप कुमार साहू ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा ।
कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के विषय में भी जानकारी दी गई तथा उनका पंजीयन भी कराया गया।
कार्यक्रम में पीजीडीसीए एवं बीएससी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवक दलनायक मृदुल निर्मल, लोकदीप, घनश्याम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।