साईंस कालेज, दुर्ग में मिलेट्स कार्निवल का आयोजन छत्तीसगढ़ बनेगा - मोटे अनाज (मिलेट्स) का कटोरा

 
साईंस कालेज, दुर्ग में मिलेट्स कार्निवल का आयोजन
छत्तीसगढ़ बनेगा - मोटे अनाज (मिलेट्स) का कटोरा  
अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज (मिलेट्स) वर्ष 2023 के तहत साईंस कालेज, दुर्ग में दिनांक    9.9.23, शनिवार को मिलेट्स कार्निवल श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनुपमा कष्यप एवं डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू के मार्गदर्षन में शनिवार को निबंध, पोस्टर, फैंसी ड्रेस, स्लोगन, रंगोली, कविता लेखन एवं मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे उनका मिलेट्स के प्रति रूझान दिखाई दिया। निबंध में 36, 52 पोस्टर्स, 20 स्लोगन, 7 फैंसी ड्रेस, 4 रंगोली में एवं मिलेट्स व्यंजन बनाने में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाया। 
सभी विद्यार्थी मिलेट्स के प्रति जागरूक करते हुए माहौल बनाने में सफल हुए। कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी आदि की मॉडल बनी छात्राओं ने इन मोटे अनाज के लाभ पर अतिथियों के सामने प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी को अचंभित कर दिया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने इस कार्निवल का उद्घाटन कर मां सरस्वती के फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह जी के मार्गदर्षन एवं डॉ. अनुपमा अस्थाना के प्रेरणा से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.एन. झा,    डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. एच.पी. सलूजा, डॉ. रंजना श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कष्यप, डॉ. षिखा अग्रवाल, डॉ. सुचित्रा गुप्ता अन्य सभी प्राध्यापक उपस्थित रहें एवं उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए  विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ. जगजीत कौर सलूजा ने इसे आनंदमयी महोत्सव कहा और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करने की प्रेरणा दी। कई प्रकार के मोटे अनाजों को एक प्लेट में सजाकर   डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू ने उसके बारे में सभी को जानकारी दी। निर्णायक मंडली में डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. सुनीता सावरिया, डॉ. तरूण कुमार साहू , डॉ. लाली शर्मा, डॉ. सतीष कुमार सेन, डॉ. प्रेरणा कठाने एवं डॉ. सुनीता मैथ्यू रहे। 


श्अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज, (मिलेट्स) वर्ष 2023श् के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में रागी के लड्डू, कई कोदो राईस, कोदो का चीला, कोदो काजू बर्फो, कुटकी की खीर, ढोकला, मिलेट्स उपमा, चौसेला, चाकोली, बिस्कुट्स औन अन्य व्यंजन बनाकर विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। बहुत अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने इस कार्निवल में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिलेट्स कैफे, नेहरू नगर का भी एक एक स्टॉल लगाया गया, इसमें विद्यार्थियों को मिलेट्स संबंधी बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई। इससे रोजगार के रूप में आत्मनिर्भर बनने हेतु विद्यार्थियों को एक राह दिखाई दी। मिलेट्स कैफे में सबने मिलेट्स दोसा, पास्ता का आनंद लिया। 
डॉ. अनुपमा कष्यप एवं डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्य एवं विद्यार्थियों को दिया। विषेष रूप से एम.एस.सी वनस्पति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। 
मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योमा गु्रप को द्वितीय एम.एस.सी वनस्पति शास्त्र गु्रप एवं तृतीय स्थान आंचल बी.एससी तृतीय वर्ष को मिला। निबंध में प्रथम, मनीषा सिन्हा, द्वितीय नम्रता तिर्को, तृतीय दीपाली देषमुख रही। रंगोली में दीपांषी सिंह प्रथम, काजल सुधाकर द्वितीय एवं रेणु तृतीय रही। फैंसीड्रेस में प्रथम देविका, द्वितीय दीपिका एवं तृतीय स्थान रष्मी साहू का रहा। कविता लेखन में प्रथम गायत्री वर्मा, द्वितीय तेजस्विनी यदु, तृतीय देविका देषमुख रही।