साईंस कालेज, दुर्ग में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
साईंस कालेज, दुर्ग में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन विभाग के कैमिकल सोसायटी की ओर से मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अशोक कुमार शर्मा मिलेट जागरूकता अभियान में स्वयं सेवक के रूप में कार्यरत् का मिलेट्स पर व्याख्यान हुआ। श्री शर्मा जी ने एमएससी रसायन के छात्र-छात्राओं को इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष    डाॅ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। डाॅ. अनुपमा कष्यप ने अतिथि वक्ता का परिचय देकर कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी, इसमें विभाग के प्राध्यापक डाॅ. गीते, डाॅ. सुनीता सावरिया, डाॅ. मंजू कौशल उपस्थित रहे। डाॅ. गीते ने इस संबंध में विद्यार्थियों को संबोधित किया। छात्र-छात्राऐं मिलेट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुये। लगभग 50 बच्चों ने मिलेट्स जागरूकता अभियान और इसे जीवन शैली में शामिल करने की शपथ ली। इसके साथ ही श्प्रकृति सरंक्षण एवं स्वास्थ्यश् कार्यक्रम की श्रृंखला में रसायन विभाग में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कु. हनेष्वरी एवं सतएक कुमार ने फीडबैक देते हुए कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। डाॅ. अनुपमा कश्यप ने कार्यक्रम का संचालन किया।