साईंस कालेज के हाईटेक पुस्तकालय का निरीक्षण

 
"
शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय के हाईटेक हुये पुस्तकालय की सेवाओं का अपर संचालक, उच्च षिक्षा विभाग  श्रीमति चंदन त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। पुस्तकालय में आरएफआईडी के शुभारंभ को उन्होने पुस्तकालय सेवाओं को विद्यार्थियों के पक्ष में और अधिक त्वरित बनाने में उपयोगी बताया। उन्होने ग्रंथालय की सेवाओं का निरीक्षण करते हुये इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने पुस्तकालय की ई-लायब्रेरी सेवा से लाभांवित विद्यार्थियों के संख्या एवं उनको होने वाली समस्याओं का अध्ययन करने हेतु पुस्तकालय स्टाफ को प्रोत्साहित किया। उच्च स्तरीय निरीक्षण टीम में अतिरिक्त संचालक डाॅ एस सी तिवारी, अपर संचालक श्री एच एस कर, रूसा प्रभारी डाॅ जी ए धनष्याम एवं हेमचंद यादव विष्वविद्यालय के कुल सचिव श्री आर एल देवांगन सम्मिलित हुये। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ आर एन सिंह ने पुस्तकालय में चल रहे पुस्तकालय कम्प्यूटरीकरण प्रषिक्षण क्रायक्रम के बारे में निरीक्षण टीम को विस्तृत विवरण दिया। पुस्तकालय समिति के संयोजक डाॅ ए के खान ने पुस्तकालय सेवाओं के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विनोद कुमार अहिरवार ने हाईटेक पुस्तकालय की सम्पूर्ण कार्यविधि/तकनीकि एवं ई-पुस्तकालय की सेवाओं को प्रदर्षित कर निरीक्षण टीम को अवगत कराया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान उच्चषिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वयं ई-लायब्रेरी एवं उच्चस्तर टेक्नाॅलाजी आरएफआईडी का संचालन कर उसके बारे में जिज्ञासा शांत की। निरीक्षण टीम ने  एमलिब. के विद्यार्थियों के लिये आयोजित प्रषिक्षण एवं महाविद्यालय में संचालित  मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों  पर प्रसन्नता व्यक्त की।