साईंस कालेज, दुर्ग के 3 ऐथलीट का राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता हेतु चयन

 
"
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के 4 धावकों का चयन राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्दीकी एवं क्रीडा अधिकारी अब्दुल महमूद द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन खिलाड़ियों का चयन सेठ रतनचंद सुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, दुर्ग में 11 से 13 अक्टूबर के मध्य आयोजित चयन प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र वासुदेव ने 1500 मीटर दौड़ में चयन के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र किशन लाल देवांगन ने 10000 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने की पात्रता प्राप्त की। एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र राजकुमार साहू ने 10000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के एक अन्य ऐथलीट बी.ए. प्रथम वर्ष के तामेश्वर ने 20000 मीटर पैदल चाल में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने की जगह बनायी।