शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में संविधान दिवस का आयोजन

 
"
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय आदेश के अनुरूप दिनांक 26.11.18 को संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्दीकी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शकील हुसैन ने संविधान की प्रस्तावना की मूल भावना एवं महत्व पर प्रकाश डाला। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. आई. एस. चन्द्राकर संविधान में नीहित शिक्षा के अधिकार एवं महत्व पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. वेदवती मंडावी ने संविधान एवं संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये एवं विद्याथियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों के लिए संविधान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विेजेताओं को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डाॅ. एम. ए. सिद्दीकी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा संविधान को एक जीवंत दस्तावेज बताया। इस अवसर पर डाॅ. आई.एस.चन्द्राकर, डाॅ.व्ही.एस.गीते, डाॅ. एस.एन.झा, डाॅ. अनिल पाण्डेय, डाॅ. के.पद्मावती, डाॅ. ज्योति धारकर, डाॅ. अंशुमाला चन्दनगर, प्रो.जे.के. दीवान, डाॅ. रश्मि गौर, डाॅ. राजेश्वरी जोषी एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। डाॅ. शकील हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।