साइंस कालेज, दुर्ग में महिलाओं के न्यायिक अधिकार विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन

 
"
भारत में महिलाओं के लिए कई कानून है जो उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से जीने के लिए सुविधाएॅं देते हैं महिलाएॅं अपने सवैधानिक अधिकार के प्रति कितना सजग है इस उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार शासकीय वि.या.ता. महाविद्यालय दुर्ग के महिला प्रकोष्ठ व आतंरिक शिकायत समिति के सयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के न्यायिक अधिकार विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी प्रश्न महिलाओं के विधिक अधिकार व सामाजिक चेतना पर आधारित थे। प्रतियोगिता परीक्षा पूर्व महाविद्यालय के विधि विभाग प्राध्यापक    देव प्रकाश दुबे ने महिलाओं के न्यायिक अधिकार से संबंधित विशेष कक्षाएॅं आयोजित कर छात्राओं को अवगत कराया गया।